श्रावण मास की भोर में उज्जैन में गूंजा शिव नाम, बाबा महाकाल की अद्भुत आरती
श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर तड़के 3 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट खोले गए और बाबा महाकाल की भस्म आरती संपन्न हुई। विश्व प्रसिद्ध इस मंदिर में भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार और पूजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा की शुरुआत भगवान वीरभद्र की अर्चना के साथ हुई। मंदिर के पुजारी के अनुसार, सबसे पहले चांदी के द्वार खोले गए, जिसके बाद पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का विधिपूर्वक पूजन किया।
इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। उन्हें दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से स्नान कराया गया। पूजन के दौरान घंटाल बजाकर 'हरि ओम' का जल अर्पित किया गया और फिर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार की खास बात यह रही कि बाबा को भांग से सजाया गया। उनके मस्तक पर सूर्य और चंद्र का चिन्ह लगाया गया, कानों में कुंडल धारण कराए गए और पायनापल की माला पहनाई गई। साथ ही, कपूर आरती के बाद बाबा को नवीन मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई।
महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई, जो इस आरती का प्रमुख आकर्षण रही। इस पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गूंजता रहा और भक्तों ने दिव्य आरती का साक्षात लाभ उठाया।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात