थाने के बाहर बवाल: कांवड़ियों ने कार को बनाया निशाना, मामूली टक्कर पर जमकर हंगामा
बरेली : बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भुता के पास रविवार को एक कावड़िया कार की साइड लगने से घायल हो गया। उसका मोबाइल फोन टूट गया। इस पर जत्थे के कांवड़ियों ने थाने के सामने ही हंगामा किया। पुलिस के सामने ही ईंट-पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे समझा कर मामला शांत करा दिया।
महंत राजीव ने बताया कि वह 51 कांवड़ियों के साथ कछला घाट से जल लेकर बिलसंडा शिव मंदिर पर जल अभिषेक करने जा रहे थे। उसी समय बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भुता से तीन किलोमीटर पहले ग्राम कमुआ के पास पीछे से कार लेकर आ रहे चालक ने एक कांवड़िये को साइड मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। भड़के कांवड़ियों ने पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा किया। कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस व कस्बावासियों ने समझाकर टूटे फोन के रुपये दिलवाकर उन सभी कांवड़ियों के जत्थे को रवाना कर दिया। बाद में कार मालिक की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भुता पुलिस ने एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है।
शहर में स्कूल से घर जा रहे सगे भाइयों को पीटा, पांच पर मुकदमा
बरेली शहर की श्याम कॉलोनी, गली नंबर-18 निवासी दो सगे भाइयों को स्कूल से घर लौटते समय बाइक सवार पांच युवकों ने पीट दिया। सुभाषनगर पुलिस ने श्याम कॉलोनी के संजीव, अनुज ठाकुर सोनू, दीपक, अरुण व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खालसा इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र ने बताया कि 18 जुलाई को स्कूल की छुट्टी होने पर वह छोटे भाई के साथ घर जा रहा था। रास्ते में कालीचरण मार्ग तिवारी मंदिर वाली गली में संजीव, अनुज ठाकुर सोनू, दीपक, अरुण और राहुल ने दोनों भाइयों को घेरकर पीट दिया। छात्र ने कहा कि पांचों हमलावर अक्सर शराब पीकर उसके घर के पास गाली-गलौज करते थे। एक बार उसने इसका विरोध किया था। उसी रंजिश में यह हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार