बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे सलमान, लद्दाख में होगी शूटिंग
मुंबई । बालीवुड अभिनेता सलमान खान बैटल ऑफ गलवान नामक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। सलमान के लिए यह रोल शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, जिसके लिए वह कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। सलमान ने एक बातचीत में बताया कि इस फिल्म की डिमांड को पूरा करने के लिए उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, यह रोल शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा डिमांडिंग है। पहले मैं एक या दो हफ्ते में ट्रेनिंग कर लेता था, लेकिन अब मुझे रोज दौड़ना, किक करना और बाकी सारे एक्सरसाइज करने पड़ रहे हैं।
सिकंदर की तुलना में इसका एक्शन बिल्कुल अलग है, ये किरदार भी बहुत अलग है। फिल्म की शूटिंग को लेकर उन्होंने बताया कि वह लद्दाख में 20 दिनों तक शूटिंग करेंगे और इसके अलावा 7 से 8 दिन उन्हें बेहद ठंडे पानी में सीन शूट करने होंगे। सलमान ने माना कि जब उन्होंने फिल्म साइन की, तब उन्हें स्क्रिप्ट बेहद शानदार लगी, लेकिन अब उन्हें समझ आ रहा है कि यह फिल्म कितनी कठिन है। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि एक्शन करते-करते बेहोश हो गए, इसलिए ट्रेनिंग जरूरी है। लद्दाख में ऊंचाई और मौसम भी एक बड़ी चुनौती है।
यह पहली बार नहीं है जब सलमान किसी सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे, लेकिन ‘बैटल ऑफ गलवान’ उनके करियर की सबसे कठिन फिल्मों में एक मानी जा रही है, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी।फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलों पर भी सलमान ने जवाब दिया है। पहले कहा जा रहा था कि यह फिल्म उनकी परंपरागत ईद रिलीज नहीं होगी। इस पर सलमान ने खुद पुष्टि की है कि फिल्म जनवरी में रिलीज होगी।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार