रकुल प्रीत ने पोस्ट के जरिए बताया योग का महत्व
मुंबई । हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि कैसे योग उन्हें भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रखने में मदद करता है।
उन्होंने सेल्फकेयर का सही मतलब भी समझाया और इस बात पर जोर दिया कि यह हमेशा ग्लैमरस नहीं होता, यह एक तरह का अनुशासन है, जिसमें थोड़ी सी सहजता भी शामिल है। रकुल ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह हेड स्टैंड करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हम अक्सर सेल्फ-लव और सेल्फ-केयर जैसे शब्द सुनते हैं, लेकिन इनका असली मतलब क्या है? सेल्फ-केयर हमेशा ग्लैमरस नहीं होता, बल्कि यह एक तरह का अनुशासन है। मेरे लिए, यह भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने के लिए एकमात्र सहारा है। अभिनेत्री अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने विश्व योग दिवस के मौके पर पति जैकी भगनानी के साथ योग करते हुए कुछ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार दे- 2 में फिर दिखाई देंगी, जो 2019 की बॉक्स ऑफिस हिट का सीक्वल है। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी अपने किरदार आशीष मेहरा को दोहराएंगे। निर्देशक अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित इस सीक्वल में तब्बू, जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और इनायत सूद जैसे जाने-पहचाने चेहरे वापस आ रहे हैं। इसके अलावा, तमन्ना भाटिया और प्रकाश राज विशेष कैमियो भूमिकाओं में नजर आएंगे। “दे दे प्यार दे 2” 14 नवंबर को रिलीज होगी। बता दें कि अभिनेत्री रकुल प्रीत अपनी फिल्मों और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वह पॉजीटिव सोच और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चाओं में बनी रहती हैं।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार