पुणे के मावल में संगीता बिजलानी के फार्महाउस से कीमती सामान चोरी
सलमान खान की खास दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के पुणे स्थित फॉर्म हाउस में चोरी का मामला सामने आया है। उनके घर से काफी सामान चोरी हुआ है। इसके साथ ही घर में काफी तोड़ फोड़ भी हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला...
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब बिजलानी चार महीने बाद अपने फार्महाउस गईं। उनका यह फार्म हाउस पवना बांध के पास तिकोना गांव में स्थित है। बिजलानी ने चोरी के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि फार्महाउस का मुख्य दरवाजा और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। एक टेलीविजन गायब था और दूसरा टूटा हुआ था। बिस्तर, रेफ्रिजरेटर, सीसीटीवी कैमरे सहित कई सामान टूटे और गायब थे। उन्होंने बताया कि ऊपरी मंजिल पूरी तरह बिखरी हुई थी और इसके साथ ही कई कीमती सामान भी चोरी हुआ है और साथ ही खराब कर दिया गया है।
पुलिस का बयान
बिजलानी ने कहा कि वह अपने पिता की बीमारी के कारण फार्महाउस नहीं आ पा रही थीं। लोनावाला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम भेजी गई है। इसी के बाद पूरा मामला सामने आएगा।
संगीता बिजलानी का करियर
संगीता बिजलानी एक पूर्व भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने 1980 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद संगीता ने 1988 में फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने 'त्रिदेव' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा संगीता एक्टर सलमान खान की काफी अच्छी दोस्त हैं। उन्हें अक्सर सलमान खान के पारिवारिक समारोह में देखा गया है।

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश