पीएम आवास योजना ने बदली कुंती बाई की जिंदगी, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी
रायपुर : बेमेतरा जिले के विकासखण्ड के उत्तर दिशा में मात्र 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम झाल में निवास करने वाली कुंती बाई पति शिव सिंह की कहानी आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है। कुंती बाई एक अत्यंत गरीब मजदूर वर्ग की महिला हैं, जो वर्षों से अपने परिवार के साथ एक जर्जर खपरैल वाले कच्चे मकान में जीवनयापन कर रही थीं। हवा, पानी, गर्मी और बरसात जैसे मौसम में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परंतु इन कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए आज वे अपने नवनिर्मित पक्के मकान में आत्मसम्मान के साथ जीवन जी रही हैं और यह संभव हो पाया है केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से।
कुंती बाई का नाम आर्थिक-सामाजिक जनगणना 2011 के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद पंचायत बेमेतरा द्वारा उन्हें आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। आज उनका पक्का आवास बनकर पूरी तरह तैयार है और वे उसमें परिवार के साथ गर्व पूर्वक रह रही हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिला है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में बहुआयामी सुधार आया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत् घर में शौचालय भी बनाया गया है। सौभाग्य योजना से कुंतीबाई के घर में बिजली लग गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उन्हें सस्ते दर पर खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। अब परिवार गंभीर बीमारी की स्थिति में भी उपचार हेतु सुरक्षित है। रसोई के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने से धुएं से मुक्ति और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
आज जब गांव वाले कुंती बाई के नये पक्के घर को देखकर उनकी पुरानी जिंदगी की चर्चा करते हैं, तो सबके चेहरों पर संतोष और सरकार के प्रति आभार का भाव होता है। कुंती बाई का कहना है कि अब हमें मौसम सके डरने की जरूरत नहीं है, हमारा अपना पक्का घर है, सुरक्षित, मजबूत और आत्मसम्मान से भरा। शासन की योजनाएं सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वह न केवल किसी एक परिवार की बल्कि पूरे समाज की दिशा बदल सकती हैं।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक