यूपी में आफत की बारिश, आज इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। इसके चलते बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर सात लोगों की मौत हो गई। इनमें प्रयागराज में चार, बांदा में दो और कानपुर में एक व्यक्ति शामिल है। प्रयागराज में 91 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन में गंगा का जलस्तर घटता बढ़ता रहा, जबकि यमुना का जलस्तर स्थिर रहा। गंगा और यमुना की तेज लहरों से जहां कई नावें डूब गईं, वहीं काफी नावें बहाव के साथ काफी दूर चली गईं। इसके नाविकों का काफी नुकसान हुआ है।
मिर्जापुर में दो दिनों से भारी बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पहाड़ी नालों और नदियों में उफान आने से बंधों के फाटक खोलने पड़े। सड़कों पर पानी भरने से यातायात ठप हो गया। कई गांवों का संपर्क टूट गया। अंडरपास में भरे पानी में कई वाहन फंसे रहे।
सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों पर हो रही बारिश के चलते शाकंभरी, बादशाही, शफीपुर, खुवासपुर व शाहपुर गाडा सहित सभी नदियों में सुबह समय पानी का तेज बहाव आ गया। इसके चलते इन सभी नदियों एवं रपटों से गुजरने वाले मार्गों पर घंटों आवागमन बंद रहा। सिद्धपीठ में भी सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया गया। चित्रकूट में बृहस्पतिवार को 105 मिमी. बारिश से एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन गई। मंदाकिनी शाम को पांच बजे तक खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही थी।
दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में आज भी बारिश की चेतावनी
प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बुधवार और बृहस्पतिवार के दौरान आफत वाली मानसूनी बारिश हुई। कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के चुनार में सर्वाधिक 240 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रयागराज में 209 मिमी, जौनपुर में 142 मिमी, सोनभद्र में 100 मिमी और वाराणसी में 92.2 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दौरान प्रदेश के प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, महोबा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर, मथुरा, आगरा समेत 10 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक