मांसाहार के विरोध में KFC रेस्टोरेंट पर हिंदू संगठनों का हंगामा
सावन के पावन महीने में मांसाहार को लेकर हिंदू संगठनों का विरोध तेज हो गया है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में खुली एक केएफसी ब्रांच को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के नारों के साथ जबरन बंद करवा दिया था. इसी के साथ, इलाके के मशहूर नजीर रेस्टोरेंट के बाहर भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि कांवड़ मार्ग के पास स्थित इन मांसाहारी रेस्टोरेंट को सावन के महीने में बंद रखा जाए.
मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है. यहां वसुंधरा में एक केएफसी ब्रांच के सामने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि सावन में कांवड़ मार्ग के पास स्थित इन मांसाहारी रेस्टोरेंट को बंद कराया जाए. इससे कांवड़ियों को दिक्कत होती है. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.
हिंदू संगठनों ने किया विरोध
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज की है. प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है और किसी को भी अवैध तरीके से दुकान बंद कराने की अनुमति नहीं दी जा सकती. हर साल सावन के दौरान हिंदू श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं. इस दौरान कुछ संगठन मांग करते हैं कि धार्मिक आस्था के सम्मान में मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाए. विशेषकर उन मार्गों के आसपास जहां से कांवड़ यात्रा गुजरती है.
विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के इंदिरापुरम में बीते दिन कुछ लड़कों के द्वारा एक फूड आउटलेट पर हंगामा मचाकर उसको बंद कराए जाने का प्रकरण संज्ञान में आया था. इसमें तत्काल ही मौके पर पुलिस द्वारा पहुंच कर उन्हें वहां से हटाया गया था और फूड आउटलेट को सुचारू रूप से चलवाया गया था. मामले का संज्ञान लेते हुए कल ही थाना इंदिरापुरम पर घटना के संबंध में एक अभियोग पंजीकृत किया गया है. इन सभी लड़कों को चिन्हित किया जा रहा है. पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर इस प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक