रवींद्र जडेजा का जलवा, गंभीर और कोचिंग स्टाफ ने बताया 'सबसे कीमती खिलाड़ी'
नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लगभग छह घंटे बल्लेबाजी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 22 रनों से हराया और सीरीज में 1-2 से बढ़त हासिल कर ली। जडेजा के दमदार प्रदर्शन की अब मुख्य कोच गौतम गंभीर, सहायक कोच रेयान डेशकाटे और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने तारीफ की है।
'मोस्ट वैल्यूड प्लेयर' बने जडेजा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें भारतीय दिग्गजों को जडेजा की प्रशंसा करते देखा जा सकता है। इसी के साथ जडेजा को मोस्ट वैल्यूड प्लेयर (एमवीपी) का तमगा भी मिला। गंभीर ने कहा, 'यह एक अविश्वसनीय मुकाबला था। जड्डू का प्रदर्शन शानदार था।'
डेशकाटे ने भी की जडेजा की तारीफ
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 वर्षीय ऑलराउंडर जडेजा ने भारत की दूसरी पारी में 181 गेंदों का सामना किया और 61 रन बनाकर नाबाद रहे। नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे जडेजा को बुमराह और सिराज का साथ मिला, लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला सके। तीनों ने 34 से ज़्यादा ओवर तक संघर्ष किया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को निराश किया। डेशकाटे ने कहा, 'उनकी बल्लेबाजी एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई है। पिछले दो टेस्ट मैचों में, उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जो निरंतरता और शांति दिखाई है... मैं उन्हें इतने वर्षों से देख रहा हूं, और जिस तरह से उन्होंने अपने खेल को निखारा है। उनका डिफेंस बहुत मजबूत है, वे एक बेहतरीन बल्लेबाज लगते हैं।'
चौथी पारी में सर्वाधिक गेंदें खेलने वाले दूसरे भारतीय
जडेजा लॉर्ड्स में चौथी पारी में सबसे गेंदें खेलने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर चौथी पारी में 159 गेंदें खेली थीं। इस मामले में शीर्ष पर अजीत अगरकर हैं, जिन्होंने 2002 में 190 गेंदें खेली थीं। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा, 'मुझे हमेशा लगता था कि उनमें दबाव झेलने की क्षमता है। इतने अनुभव के साथ,वह आमतौर पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम की जरूरत के अनुसार प्रदर्शन करते हैं। वह टीम के लिए वाकई बहुत मूल्यवान हैं।'

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक