जनपद पंचायत गंगेव की सीईओ श्री मती प्राची चौबे के प्रयासों से सैकड़ों गरीब बेघर होने से बचे
भारी बारिश में भीगते हुए जलमग्न घरों को जलमुक्त कराया ग्रामीणों ने पाई राहत
साधना एक्सप्रेस रीवा, मनगवां भारी बारिश के चलते ग्राम पंचायत जरहा मिशीरगवा में सड़क के किनारे हरिजन बस्ती में जलभराव के कारण लोगो के घरों में पानी भर गया था जिसके कारण सैकड़ों गरीबों के आशियाना उजड़ने की गुंजाइश बन गई थी तभी समाजसेवी अतीत गौतम के द्वारा कलेक्टर रीवा से संपर्क किया गया जिसमे आनन फानन में कलेक्टर रीवा ने सीईओ गंगेव प्राची चौबे जी को मौके में भेज कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए जनपद पंचायत गंगेव की सीईओ प्राची चौबे अपने दल बल के साथ मोर्चा संभाला और जेसीबी मशीन लगाकर पानी को बाहर निकाला गया प्रशासन की सक्रियता के चलते लोगो के घर तबाह होने से बच गए ग्रामीण क्षेत्र की गरीब जनता ने सीईओ प्राची चौबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैडम जी आपकी वजह से आज हमारा घर बच गया नही तो हम सभी बेघर हो जाते आप जैसी अधिकारी के रहते काम हमेशा अच्छा ही होगा सीईओ प्राची चौबे ने भी जब तक कार्य पूरा नहीं हो गया जल भराव की स्थिति खत्म नहीं हो गई तब तक उन्होंने क्षेत्र नही छोड़ा पूरे अमले के साथ कार्य को सम्पन्न किया

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक