एकादशी के दिन चावल को हाथ भी न लगाना...महर्षि मेधा के शरीर से की जाती है तुलना
हिंदू धर्म में हर तिथि और हर वार का बहुत महत्व होता है. हर महीने में दो एकादशी तिथियां आती हैं, एक शुक्ल पक्ष की और एक कृष्ण पक्ष की. हर एकादशी तिथि का अपना अलग महत्व होता है. एकादशी के दिन कई लोग व्रत कर नियमों का पालन करते हैं, जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न हों. एकादशी के दिन कई ऐसे नियम शास्त्रों में बताए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है. अक्सर आपने देखा होगा कि घर के बड़े-बुजुर्ग एकादशी के दिन चावल खाने या बनाने को मना करते हैं. इसके पीछे क्या वजह है, आइए जानते हैं उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से.
सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जुलाई को होगी. 21 जुलाई को कामिका एकादशी मनाई जाएगी. एक पौराणिक कथा के अनुसार, महर्षि मेधा ने मां के क्रोध से बचने के लिए अपनी योग शक्तियों के माध्यम से शरीर का त्याग कर दिया और उनका अंश पृथ्वी में समा गया. यह घटना एकादशी के दिन हुई थी. उन्होंने जौ और चावल के रूप में जन्म लिया. माना जाता है कि एकादशी के दिन चावल और जौ खाने की तुलना महर्षि मेधा के शरीर से की जाती है, इसलिए एकादशी के दिन चावल नहीं खाए जाते हैं.
एकादशी के दिन इन नियमों का भी करें पालन
एकादशी के दिन गलती से भी चावल का सेवन न करें, साथ ही एकादशी व्रत के दिन मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज जैसी तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए. एकादशी व्रत रख रहे हैं, तो झूठ बोलने से बचें और किसी के लिए अपशब्द का प्रयोग न करें. एकादशी के दिन तुलसी तोड़ना वर्जित माना गया है, तो पूजा के लिए एक दिन पहले ही तुलसी तोड़कर रख लें.
लक्ष्मीनारायण की पूजा से सभी दुखों का नाश
बताते चलें कि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है. मान्यता है कि एकादशी के दिन व्रत रखकर लक्ष्मीनारायण की पूजा करने से सभी दुखों का नाश होता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. वहीं सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी काफी खास होती है क्योंकि इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे अच्छा अवसर होता है.

पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
विभागों का बंटवारा बदला, RBI ने प्रशासनिक ढांचा किया मजबूत