बीच पर रोमांटिक मोमेंट्स शेयर कर छाईं प्रियंका-निक की जोड़ी, वीडियो पर यूजर्स हुए फिदा
मुंबई : निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने नए रोमांटिक वेकेशन से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत बीच वेकेशन का एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। फैन्स इस जोड़ी की दिलकश केमिस्ट्री को देख कर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
निक के वीडियो में क्या है?
जोनस ब्रदर्स के गाने 'आई कांट लूज' पर आधारित इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन दिया है, 'मैं गर्मी को ऐसे ही नहीं जाने दे सकता।' निक की वीडियो की शुरुआत निक के बीच पर उदास दिखने से होती है। वीडियो पर लिखा है 'उसके बिना।' हालांकि एक सेकंड बाद ही, प्रियंका चोपड़ा उनकी बाहों में दिखाई देती हैं, और वे धूप में स्विमवियर पहने हुए एक-दूसरे को चूमते, गले मिलते और हंसते हैं। इसके बाद इस वीडियो पर लिखा आता है 'उसके साथ।' फैंस को ये वीडियो पसंद आया है। वे वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट
निक जोनस की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है 'निकियांका, बहुत अच्छे कपल।' एक और यूजर ने लिखा है 'देसी गर्ल अपने पति के साथ अच्छा वक्त बिता रही है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यही वो प्यार है जो हम सभी चाहते हैं !' एक और कमेंट इस तरह से है 'ये देसी गर्ल का असर है।' एक और यूजर ने लिखा है 'दोनों अपना कपल गोल सेट कर रहे हैं।'
निक ने प्रियंका की बनाई थी वीडियो
इस महीने की शुरुआत में, निक और प्रियंका ने लंदन में उनकी अमेजन प्राइम वीडियो एक्शन-कॉमेडी, 'हेड्स ऑफ स्टेट' के प्रीमियर में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक बैंगनी रंग के गाउन में, प्रियंका ने 'बैम बैम' गाने पर डांस किया। इस वीडियो को निक ने मोहब्बत से फिल्माया था। उन्होंने वीडियो पर लिखा, 'लंदन में हेड्स ऑफ स्टेट के प्रीमियर के लिए डेट नाइट।' वीडियो के आखिर में दोनों एक दूसरे से प्यार से गले मिले।
प्रियंका का काम
आपको बता दें आखिरी बार प्रियंका चोपड़ हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। यह फिल्म ब्रिटिश प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच एक अप्रत्याशित गठबंधन पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका एक खतरनाक एमआई6 एजेंट की भूमिका निभा रही हैं।

सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा