घर में लगी आग में जिंदा जले दो युवक, दो की हालत गंभीर
पूर्वी दिल्ली के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में मंगलवार शाम एक मकान में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने मृतकों की पहचान तनवीर (28) और नुसरत के रूप में की है. पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि जगतपुरी पुलिस थाने को ओल्ड गोविंदपुरा स्थित बंद गली में आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 46 मिनट पर मिली.
उन्होंने बताया कि जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो उसने पाया कि जिस रिहायशी इमारत में आग लगी है, उसमें 10 लोग फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की मदद से छह लोगों को बचा लिया गया.
दो लोगों की मौत
चार घायलों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां गोविंदपुरा निवासी तनवीर (28) और नुसरत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायलों की पहचान खुरेजी खास के कसाईवाली गली निवासी फैजल और आसिफ (18) के रूप में हुई है तथा उनका इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और स्थिति अब नियंत्रण में है.
फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
पुलिस के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है. फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया.

आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
एसिड हमलों पर SC की सख्त टिप्पणी, सजा बढ़ाने पर जोर