दिल्ली में अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
दिल्ली में सोमवार को दिन में काफी तेज धूप खिली रही. लेकिन शाम के समय आसमान में काले बादल छा गए और घना अंधेरा हो गया. दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली. दिल्ली में कई दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है. रुक-रुक कर बारिश हो रही है. हालांकि बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव भी हो गया. वहीं बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिली
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में भी बारिश हुई. अब मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली समेत मानसून इन दिनों पूरे उत्तर भारत पर मेहरबान है. कई राज्यों में बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक बादल जमकर बरस रहे हैं.
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
15 जुलाई को राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 15-20 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश होने की संभावना है. 15 से 17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ ज्यादातर जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
15 जुलाई को पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 15 से 18 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम में छिटपुट से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. बिहार में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है.
बाकी राज्यों में कैसा है मौसम?
15 जुलाई को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. 15 और 16 जुलाई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है.
14 से 20 जुलाई के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 15 से 19 जुलाई के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत