बिग बॉस 19 के लिए शुरू हुई कंटेस्टेंट्स की लिस्ट तैयार, देखें कौन हैं टॉप दावेदार
मुंबई: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का प्रीमियर जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इससे जुड़े अपडेट्स फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहे हैं। भले ही मेकर्स की तरफ से प्रीमियर की डेट कंफर्म नहीं की गई हो लेकिन अगस्त में यह शो टेलीकास्ट होना कंफर्म माना जा रहा है। अभी तक कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। इनमें से कुछ सेलेब्स को कंफर्म तक माना जा रहा है। ताजा अपडेट ये है कि ‘कुंडली भाग्य’ फेम धीरज धूपर के बाद मेकर्स ने शो की लीड एक्ट्रेस को भी बिग बॉस 19 का न्योता दिया है।
मेकर्स ने ऑफर की मोटी फीस
यहां जिस एक्ट्रेस के बारे में बात हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा आर्या हैं, जिन्होंने ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता अरोड़ा का किरदार प्ले किया था। इस शो से उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। बिग बाॅस ताजा खबर के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, श्रद्धा आर्या को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स ने उन्हें काफी मोटी फीस ऑफर की है। जाहिर है कि पिछले साल दिसंबर, 2024 में श्रद्धा आर्या जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। ऐसे में वह शो के लिए विचार कर रही हैं।
पॉपुलर जोड़ी को साथ लाना चाहते हैं मेकर्स
बता दें कि श्रद्धा आर्या से पहले मेकर्स ने धीरज धूपर को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया था। वह चाहते हैं कि ‘कुंडली भाग्य’ की ये पॉपुलर जोड़ी दोबारा शो में नजर आए। धीरज को पिछले साल भी बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया था। उस वक्त एक्टर ने कहा था कि वर्क कमिटमेंट्स की वजह से वह शो नहीं कर सके। अगर दोबारा उन्हें ऑफर आता है, तो वह शो कर सकते हैं। माना जा रहा है कि शायद इस सीजन में धीरज धूपर नजर आएं।
कंफर्म लिस्ट में कौन-कौन?
बिग बॉस 19 के लिए फिलहाल अभी तक कई सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया जा चुका है। जिन लोगों को कंफर्म माना जा रहा है, उसमें धीरज धूपर, धनश्री वर्मा, सिंगर श्रीराम चंद्रा, हुनर हाली और अपूर्वा मुखीजा के नाम शामिल हैं। फिलहाल इन नामों की ऑफिशियल पुष्टि होना बाकी है।

किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत
यूट्यूबर अनुराग डोभाल का बड़ा दावा, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; कथित सबूत भी दिखाए
पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर सराहना, बताया सफलता का राज
लेन-देन के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की मौत
बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट