राधिका यादव केस: सोशल मीडिया पर छिपे थे कई राज, सामने आया गुप्त अकाउंट
गुरुग्राम: राधिका यादव हत्याकांड में एक नई जानकारी यह सामने आई है कि राधिका ने अपने परिवार से छिपाकर एक और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, जिसके बारे में उनके माता-पिता या भाई को जानकारी नहीं थी। वर्ष 2020 में बनाए गए इस अकाउंट पर राधिका ने सिर्फ अपने कुछ करीबी दोस्तों को फॉलो किया था। वह इस अकाउंट को अपनी निजी दुनिया के तौर पर इस्तेमाल करती थी। राधिका की दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम विडियो में इस अकाउंट का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि राधिका इस अकाउंट के जरिए अपनी जिंदगी के उन पहलुओं को साझा करती थी जो वह अपने परिवार की सोच और पाबंदियों के कारण खुलकर नहीं जी पा रही थीं।
पुलिस अब इस अकाउंट की जांच कर रही
सूत्रों के अनुसार, इस अकाउंट पर राधिका ने अपनी टेनिस ट्रेनिंग, दोस्तों के साथ बिताए पल और कुछ गाने के विडियो की तस्वीरें भी शेयर की थीं। पुलिस अब इस अकाउंट की जांच कर रही है, क्योंकि माना जा रहा है कि राधिका के पिता दीपक यादव को इस अकाउंट के बारे में जानकारी हो गई थी, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ गई थी। क्या यह अकाउंट राधिका की हत्या की वजह बना? पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
इंटरकास्ट मैरिज की इच्छा का दबाव तो नहीं
पुलिस इस पॉइंट पर भी जांच कर रही है कि राधिका की कथित इंटरकास्ट मैरिज करने की इच्छा को लेकर उनके पिता दीपक यादव पर सामाजिक दबाव तो नहीं था। क्या यह हत्या की वजह हो सकती है? पड़ोसियों का कहना है कि दीपक को गांव वालों के ताने सुनने पड़ते थे, लेकिन वह आर्थिक रूप से सक्षम था और राधिका के टेनिस करियर का समर्थन करता था। वहीं, इस बारे में दीपक के भाइयों का कहना है कि उन्हें किसी ने कभी ताने नहीं मारे। लोगों को खूब पसंद आको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं उमड़ रही हैं।

'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
रादुविवि में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव, धारा 52 लागू करने की कवायद तेज
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज