रतलाम में ड्रग तस्करी का नया तरीका, एंबुलेंस से सप्लाई हो रही थी एमडीएमए
रतलाम। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर अब एंबुलेंस का सहारा ले रहे हैं। रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस ने एक ऐसी ही एंबुलेंस को पकड़ा है, जिसमें सवार दो युवक एमडीएमए जैसे खतरनाक सिंथेटिक ड्रग की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने रविवार रात दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनके कब्जे से 100 ग्राम एमडीएमए, नकद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए।
एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने माता मेलकी फंटा के पास पुराने यात्री प्रतिक्षालय के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद वहां 108 एंबुलेंस (नंबर CG-04-NS-7433) पहुंची। पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।
एंबुलेंस में सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी प्लास्टिक थैली में 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग, ₹1250 नगद और एक-एक मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित पाटीदार (30), निवासी अंबिका नगर दलोदा, जिला मंदसौर और सुभाष बैरागी (39), निवासी ग्राम कोटड़ा बहादुर, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रग कहां से लाई गई थी और किसे दी जानी थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब एंबुलेंस का इस्तेमाल नशे की खेप ले जाने के लिए किया गया हो। लगभग 9 माह पूर्व भी रतलाम-नीमच हाइवे पर सेजवता फंटा के पास एक एंबुलेंस (नंबर MH-06-BW-5365) में 8.39 क्विंटल डोडाचूरा ले जाते हुए दो आरोपी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से पकड़े गए थे। उन पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
एसिड हमलों पर SC की सख्त टिप्पणी, सजा बढ़ाने पर जोर
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े