दिल्ली में फिर बम धमकी से दहशत, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है. आज (14 जुलाई) सुबह चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल, द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूल और रोहिणी के एक अन्य सीआरपीएफ स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी मिली कि स्कूल परिसर में बम लगाया गया है.
बम की जैसे ही सूचना मिली, दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत हरकत में आ गया और संबंधित स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
संदिग्ध सामान नहीं हुआ बरामद
हालांकि, अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराया गया और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक और साइबर टीमों को भी जांच में लगाया गया है. बम निरोधक दस्ते ने पूरी सतर्कता के साथ स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली, लेकिन राहत की बात यह रही कि अभी तक कोई खतरा सामने नहीं आया है.
धमकी के बाद अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
पुलिस ने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही, स्कूलों के स्टाफ और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है. इस बीच, पुलिस आयुक्तालय ने सभी स्कूलों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का निर्देश दिया है.
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हों. बीते साल भी राजधानी के 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी.

दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट