शेयर बाजार में हाहाकार: FII की बिकवाली और कमजोर IT शेयरों से निवेशकों को झटका
व्यापार : आईटी शेयरों में बिकवाली के दबाव और विदेशी फंडों की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 232.93 अंक गिरकर 82,267.54 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 71.4 अंक गिरकर 25,078.45 पर आ गया।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। हालांकि, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी को फायदा होते दिखा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,104.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'निफ्टी में मुख्य रूप से आईटी शेयरों में कमजोरी के कारण कमजोरी का रुख रहा है। यह कमजोरी बनी रह सकती है, खासकर तब जब पिछले शुक्रवार को एफआईआई ने नकद बाजार में जमकर बिकवाली की। बाजार को जल्द ही अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की उम्मीद है, जिसमें भारत के लिए लगभग 20 प्रतिशत टैरिफ दर होगी। अगर ऐसा होता है, तो बाजार को एक भावनात्मक बढ़ावा मिलेगा। इस मोर्चे पर कोई भी निराशा बाजार को और नीचे खींच सकती है।'
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक कमजोर दिखाई दिया। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 70.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शुक्रवार को कैसा था बाजार का हाल?
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 689.81 अंक या 0.83 फीसदी गिरकर 82,500.47 पर बंद हुआ था। इसी प्रकार निफ्टी 205.40 अंक या 0.81 फीसदी गिरकर 25,149.85 पर आ गया था।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे गिरकर 85.97 पर आ गया
डॉलर में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 85.97 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.96 पर खुली और फिर 85.97 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे कम है। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.80 पर बंद हुआ था।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
एसिड हमलों पर SC की सख्त टिप्पणी, सजा बढ़ाने पर जोर
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े