सेल्फी के लिए बढ़ा फैन, गुस्साए राजामौली का रिएक्शन बना चर्चा का विषय
मुंबई : दिग्गज तेलुगु अभिनेता और राजनेता रहे कोटा श्रीनिवास राव का बीते रविवार 13 जुलाई को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए साउथ इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज अभिनेता के घर पहुंचे। इस दौरान मशहूर निर्देशक-निर्माता एसएस राजामौली भी कोटा श्रीनिवास के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लेकिन इस दौरान राजामौली ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
राजामौली दिखे नाराज
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि एसएस राजामौली अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ कोटा श्रीनिवास राव के घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी एक प्रशंसक ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। हालांकि, राजामौली उसे बार-बार हटाते दिखे। लेकिन प्रशंसक निर्देशक का पीछा करते हुए उनकी कार तक पहुंच गया और जैसे ही वह उनके बहुत करीब पहुंचा राजामौली अपना आपा खो बैठे। उन्होंने प्रशंसक को एक तरफ धकेल दिया और निराशा में हाथ से इशारा किया। राजामौली इस फैन पर भड़कते नजर आए।
कुछ ने किया राजामौली का समर्थन, कुछ को नहीं पसंद आया उनका व्यवहार
इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स जहां राजामौली को घमंडी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स राजामौली का समर्थन कर रहे हैं। क्योंकि वो वैसा वक्त नहीं था जब आप किसी के साथ सेल्फी लें। राजामौली अपनी इंडस्ट्री के एक दिग्गज को श्रद्धांजलि देकर वापस लौट रहे थे और कहीं न कहीं वो भावुक थे। ऐसे वक्त पर सेल्फी लेने का फैंस का इरादा हर किसी को थोड़ा अजीब लग रहा है।
तेलुगु सिनेमा के दिग्गज थे कोटा श्रीनिवास
कोटा श्रीनिवास राव तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने 1978 में फिल्म 'प्राणम खरीदु' से डेब्यू किया था। लगभग 40 साल से भी लंबे अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने 750 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने पर्दे पर सपोर्टिंग एक्टर से लेकर कॉमेडियन और विलेन तक के अलग-अलग किरदार निभाए।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
एसिड हमलों पर SC की सख्त टिप्पणी, सजा बढ़ाने पर जोर
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े