नर्मदाचल पत्रकार संघ ने किया विस्तार, संदीप ममार मनोहर ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी रजत, अमित भी होंगे साथ....
करेली नरसिंहपुर पत्रकारिता के क्षेत्र में जन समस्याओं से रूबरू होकर जनता की आवाज बुलंद करने वाला एक़ मात्र नर्मदाचल पत्रकार संघ जिन्होंने कम समय मे पत्रकारों की समस्याओ को हल किया उनके लिए आज भी हर संभव मदद करने निष्पक्ष रूप से साथ खड़ा रहने वाला एक़ मात्र संगठन है की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में संपन्न हुई जिसमें प्रमुख बिंदुओं पर बात कर नर्मदांचल पत्रकार संघ में नए सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया.
बैठक में संरक्षक के लिए सचिव कमलेश सोनी हलचल द्वारा संदीप ममार, का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से करतल ध्वनि से सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की.
नई कार्यकारिणी इन लोगों को मिली जिम्मेदारी, संरक्षक संदीप ममार आशीष नेमा, अखिलेश ज्योतिषी, मनोहर ठाकुर, विजेंद्र माधव गुप्ता, अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश रघुवंशी, रजत चौहान, सतीश शुक्ला, सचिव कमलेश सोनी "हलचल " सह सचिव अमित भाटिया, कोषाध्यक्ष सुनील पटेल, सांस्कृतिक सचिव आदर्श कोहली, मीडिया प्रभारी राजेंद्र श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य, सतीश विश्वकर्मा, कृपाल सिंह सोहेल, आनंद सोनी, सतीश शुक्ला,विपिन राजपूत, गीत गोविंद पटेल, देवांश श्रीवास्तव, का नाम शामिल किया गया.
सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया संरक्षण संदीप ममार ने कहा पत्रकारिता का महत्व लोगों के विचार और अभिव्यक्ति के अधिकार से आता है क्योंकि सोशल मीडिया के विभिन्न रूपों के बगैर विचार और अभिव्यक्ति का अधिकार वास्तविकता नहीं हो सकता.
वरिष्ठ सदस्य मनोहर ठाकुर ने कहा पत्रकारिता तो एक सामाजिक गतिविधि है और विभिन्न मीडिया के माध्यम से पत्रकार समुदाय की भावनाओं को समझाया तक पहुंचाती है,
अध्यक्ष प्रदीप शर्मा कहते हैं पत्रकारिता कोई पैशा नहीं बल्कि यह जनता की सेवा का माध्यम है पत्रकार को केवल घटना का हीं विवरण पेश नहीं करना चाहिए आम जनता के सामने उसका विश्लेषण भी करना चाहिए.
आशीष नेमा कहना है पत्रकारों पर लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा एवं शांति आपसी भाईचारा बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है.
संचालन कमलेश सोनी हलचल आभार रजत चौहान ने किया.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
एसिड हमलों पर SC की सख्त टिप्पणी, सजा बढ़ाने पर जोर
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े