दिल्ली में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से मचा हड़कंप; एक की जान गई, राहत कार्य जारी
उत्तर दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। देर रात आजाद मार्केट के पास एक इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक शख्स की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर सूटकेस और तीरपाल की दुकानें थी। पास ही में मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब 2 बजे इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान के नीचे खड़ा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
दिल्ली पुलिस, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। दमकल कर्मियों ने मलबे से निकालकर 46 वर्षीय एक व्यक्ति को घायल हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के दिल्ली के आजाद मार्केट में एक तीन मंजिला इमारत ढहने से 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज शर्मा के रूप में हुई है, जो जोकि यूपी का रहने वाला था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि इमारत में कई दुकानें थीं।

DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन के खिलाफ मनोज तिवारी का तीखा बयान