“ट्रम्प की चेतावनी: ‘रूस जंग रोकना नहीं चाहता, इसलिए यूक्रेन को मिलेंगे नए DEFENSIVE सिस्टम’”
वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन जंग रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति न बनने के बाद अब ट्रंप ने बड़ा एलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही यूक्रेन को हथियार भेजेगा। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, इसलिए अमेरिका यूक्रेन को हथियार देगा।
मीडिया रिपोरट में ट्रंप के मुताबिक हम यूक्रेन को हथियार भेजने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें भी अपनी सुरक्षा करने का पूरा अधिकार है। उनपर काफी ज्यादा हमले को रहे हैं। वहां बहुत सारे लोग मर रहे हैं। बता दें ट्रंप ने 3 जुलाई को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी। दोनों की बातचीत करीब एक घंटे तक चली। ट्रंप ने पुतिन को सीजफायर के लिए मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुतिन ने शर्त रख दी कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल होगा तभी सीजफायर होगा।
रूस और यूक्रेन के युद्ध ने भयानक मोड़ ले लिया है। 3 जुलाई को रूसी हमले में यूक्रेन के एक बड़े जनरल मारे गए थे। इसके बाद 3-4 जुलाई की रात को रूस ने यूक्रेन पर 539 ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर