मीठा खाने से सिर में दर्द? ये हो सकते हैं इसके पीछे के छिपे कारण
मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता है। हर कोई चॉकलेट, बिस्कुट मिठाई, खाने का शौकीन होता है। लेकिन बहुत ऐसे लोग हैं, जो मीठा खाने के बाद सिरदर्द का अनुभव करते हैं। यह एक आम परेशानी है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसकी वजह, शरीर में शुगर मेटाबॉलिज्म से जुड़ी होती हैं। आइए जानते हैं कि मीठा खाने से सिर में दर्द क्यों होता है।
मीठा खाने से सिरदर्द क्यों होता है?
ऐसा तब होता है जब हम बहुत अधिक मीठा खाते हैं। तो शरीर में ब्लड शुगर का स्तर अचानक बढ़ जाता है। इसके जवाब में शरीर इंसुलिन नाम का हार्मोन अधिक मात्रा में बनाता है, ताकि ग्लूकोज को कोशिकाओं में भेजा जा सके। लेकिन कई बार यह प्रतिक्रिया बहुत तेज होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक गिर जाता है। इस स्थिति को रिएक्टिव हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है, जो सिर दर्द, चक्कर, कमजोरी और थकावट का कारण बन सकता है।
कुछ लोगों को शुगर से सिरदर्द इसलिए भी होता है, क्योंकि उनके शरीर में इंसुलिन या ग्लूकोज की प्रक्रिया सामान्य नहीं होती है। जैसे डायबिटीज के मामले में, इसके अलावा अत्यधिक मीठा खाने से ब्रेन में केमिकल में असंतुलन हो जाता है, जिससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।
मीठा खाने के बाद सिरदर्द की एक और वजह यह भी हो सकती है कि मीठे खाद्य पदार्थ में मौजूद कुछ अन्य तत्व जैसे आर्टिफिशियल रंग, प्रिजर्वेटिव्स या चॉकलेट जैसे ट्रिगर फूड्स भी सिरदर्द पैदा कर सकते हैं।इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि शुगर का सेवन सीमित मात्रा में करें और अधिक प्रोसेस्ड या रिफाइंड शुगर से बचें। संतुलित भोजन लें, जिसमे फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट हो, ताकि ब्लड शुगर का स्तर स्थिर बना रहे।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल