साइप्रस कंपनियों का बड़ा दांव, भारत के समुद्री क्षेत्र में करेंगी 10,000 करोड़ का निवेश
साइप्रस स्थित कंपनियों इंटरओरिएंट नेविगेशन कंपनी लिमिटेड और डैनशिप एंड पार्टनर्स लिमिटेड ने भारतीय शिपिंग क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इंटरओरिएंट ने एक बयान में कहा कि यह निवेश भारतीय शिपिंग क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा एफडीआई है। 2005 में इस क्षेत्र को 100 प्रतिशत एफडीआई के लिए खोल दिया गया था।
कंपनियों की ओर से यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 जून 2025 को साइप्रस यात्रा के कुछ दिनों बाद की गई है। अपनी यात्रा के दौरान मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ औपचारिक चर्चा की थी।
बयान के अनुसार, इस निवेश के अंतर्गत सभी जहाज भारतीय ध्वज के तहत पंजीकृत होंगे, जिससे भारत के राष्ट्रीय नौवहन टन भार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसमें कहा गया है कि भारतीय एक्जिम (निर्यात-आयात) व्यापार के लिए अर्जित माल ढुलाई भारतीय अर्थव्यवस्था में ही रहेगी। इंटरओरिएंट की स्थापना 1979 में हुई थी और यह 100 से अधिक जहाजों के बेड़े का प्रबंधन करता है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल