दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है और दो शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली में हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी के दौरान दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया.
डीसीपी क्राइम ब्रांच मुख्यालय संजीव यादव ने बताया की अपराध शाखा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ऑपरेशन को अंजाम दिया. जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर शिव कुमार कर रहे थे जबकि पूरे अभियान की निगरानी एसीपी जोन टू राजकुमार द्वारा की गई. पकड़े गए तस्करों के पास से कुल 1053 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.
डीसीपी ने बताया की आरोपियों को जीरो पुश्ता रोड स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी हेरोइन की खेप एक सफेद रंग की कार से पहुंचा रहे थे. जिसे भी मौके से जब्त किया गया है.
बरेली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनस खान और सुधीर कुमार उर्फ ऋतिक के रूप में हुई है. अनस खान बरेली के उसैत इलाके का रहने वाला है जो पहले लिप्टिस लकड़ी के व्यापार से जुड़ा था. लेकिन आर्थिक तंगी के चलते नशे के धंधे में उतर गया. सुधीर कुमार भी उसी इलाके का निवासी है जो एक किराना दुकान में हेल्पर का काम करता था.
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बरेली निवासी अवनीश नामक सप्लायर से हेरोइन मंगवाते थे और दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे. अनस इस नेटवर्क का मुख्य लिंक था. जबकि सुधीर लॉजिस्टिक और डिलीवरी का काम देखता था.
अनस के कब्जे से 527 ग्राम और सुधीर के पास से 526 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 25 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
डीसीपी क्राइम ब्रांच मुख्यालय संजीव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की गई है और इससे दिल्ली में सक्रिय एक बड़े नशा तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त करने में कामयाबी मिली है. आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल