कौन है 'हैदरी दल 25' का नबी हसन? जिसे बरेली पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली। हैदरी दल के सदस्य नवी हसन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। उसके फोन में किशोर के कुकर्म के वीडियो के अलावा भी कई अन्य अश्लील वीडियो मिले। उसके फोन में संचालित हैदरी दल 25 आईडी भी किसी दूसरे नंबर से बनी थी। पुलिस ने जब विस्तृत जांच शुरू की पूरी कहानी खुल गई।
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपित नवी हसन ने जिस हैदरी दल 25 आईडी को बनाया था वह उसके नंबर से नहीं बनी थी। बल्कि किसी जीशान के नाम के युवक के फोन नंबर से बनी थी। पुलिस ने जब उससे जीशान के बारे में पूछा तो उसने
मदरसे में तामील हासिल कर रहा था
बताया कि जीशान भी गुलशने मुस्तफा मदरसे में उसके साथ तामील हासिल कर रहा था। उसने हैदरी दल आईडी बनाने के लिए उसका फोन लिया और उसका नंबर डालने के बाद उसके फोन से ओटीपी चुराकर अपने फोन में आईडी बना ली। जीशान को इस बारे में जानकारी तक नहीं थी कि उसके फोन नंबर से हैदरी दल नाम की आईडी का संचालन किया जा रहा है। उस आईडी से वह तमाम तरह के भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करता था।
पुलिस ने मोबाइल खंगाला
पुलिस ने उसके फोन को और गहनता से खंगाला तो उसके फोन से किशोर के साथ कुकर्म के 40 वीडियो मिले। आरोपित से सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि किशोर को उसने झांसे में लेकर कुकर्म करना शुरू किया था। इसके बाद उसने कहा कि वह स्वजन को बताएगा तो उसने धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा और जो भी वीडियो उसने अपने फोन में रिकॉर्ड किए हैं वह उन्हें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित उसे बदनाम कर देगा। जिसकी वजह से किशोर डर गया और नवी इसका फायदा उठाने लगा। वह कभी भी उसे अपने घर बुलाता तो कभी मदरसे के भीतर ही कुकर्म करता था।
आरोपित के हैं तीन भाई व चार बहनें, पांचवीं तक की है पढ़ाई
आरोपित के पिता गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। मां गृहणी हैं, आरोपित के तीन भाई और चार बहने हैं। तीनों भाई भी मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में रहकर ही आरोपित नवी हसन ने पांचवीं तक पढ़ाई की और उसके बाद पढ़ाई नहीं की। मदरसे में रहकर तामील सीख रहा था। अब पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार