क्या है Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके साथ ही बिहार सरकार की ओर से दीदी की रसोई योजना को भी मंजूरी दी है। इस योजना के तहत भोजन की कीमत 40 रुपये से घटाकर 20 रुपये की जाएगी।
एक्स पर साझा की जानकारी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस योजना के बारे में सभी को सूचित किया। उन्होंने लिखा, मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हम जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों की बेटियों के लिए कल्याणकारी योजना की शुरुआत कर रहे हैं।
क्या है दीदी की रसोई योजना?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कन्या विवाह मंडप योजना के साथ दीदी की रसोई योजना में भी बड़े बदलाव की घोषणा की है। दीदी की रसोई योजना के तहत अब भोजन 40 रुपये में नहीं, बल्कि 20 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत बिहार सरकार के मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और सार्वजनिक संस्थानों में सस्ते में भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
कितना आएगा खर्च?
बिहार सरकार की ओर से कन्या विवाह मंडप योजना में 50 लाख रुपये तक खर्च किए जा सकते हैं। बिहार में 8053 ग्राम पंचायत है और हर एक ग्राम पंचायत द्वारा विवाह मंडप बनाने के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नीतीश कुमार ने बताया कि इस योजना में कुल 4026 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान