जितेंद्र कुमार की दमदार वापसी, अभिषेक का किरदार फिर दिल जीत ले गया
Panchayat 4 Review: पंचायत 4 को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसे जमकर एंजॉय कर रहे हैं. सीरीज देखने के बाद लोग इसका रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं.
Panchayat 4 Review: साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक 'पंचायत 4' आखिरकार प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता स्टारर ये वेब सीरीज रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी है. 'पंचायत 4' को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसे जमकर एंजॉय कर रहे हैं. सीरीज देखने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं.
'पंचायत 4' का रिव्यू देते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा- 'कोई ओवरएक्टिंग नहीं, कोई बेकार का ड्रामा नहीं. सिर्फ शुद्ध इमोशन्स, सूक्ष्म कॉमेडी और ऐसे किरदार जिनकी आपको वाकई में परवाह है. TVF ने फिर से ऐसा कर दिखाया.' दूसरे शख्स ने लिखा- 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. पंचायत का सीजन 4 यहां प्राइम पर है और ये कुछ और नहीं बल्कि आंखों और कानों के लिए सुकून है. सीरीज पसंद आई और अभिषेक सर विकास से अलग हिट हैं.'
कॉमेडी, इमोशन और इंटेंस ड्रामा...'
एक यूजर ने सीरीज के बारे में कहा- 'पूरा सीजन देखा और मुझे कहना होगा कि पंचायत 4 अपने पिछले सीजन की तरह ही लोगों को पसंद आने वाला और दिल को छूने वाला है. इस सीजन में कॉमेडी, इमोशन और इंटेंस ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण है, क्योंकि कहानी फुलेरा में होने वाले चुनावों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये मंजू देवी बनाम क्रांति देवी है और ये जमीनी स्तर की राजनीतिक मशीनरी को उसकी पूरी अराजकता में खूबसूरती से दर्शाता है, इस बार ह्यूमर और भी तीखा है.'
'पंचायत 4' के बारे में
'पंचायत 4' प्राइम वीडियो पर 24 जून से स्ट्रीम हो रही है. पहले ये वेब सीरीज 2 जुलाई को रिलीज होने वाली थी हालांकि बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी. सीरीज में एक बार फिल्म जितेंद्र कुमार, सांविका, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, सुनीता राजवर और पंकज झा की वापसी हुई है. इस बार शो की कहानी मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच प्रधानी का चुनाव लड़ने पर बेस्ड है

शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश