सपा से निष्कासित विधायकों का क्या होगा भविष्य? विधानसभा अध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रामलला के दर्शन करने के मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।
समाजवादी पार्टी से निष्कासित तीनों विधायकों के राजनीतिक भविष्य को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जो नियम है उसके मुताबिक कोई भी विधायक पार्टी की मंशा के अनुरूप काम नहीं करता है तो उस पार्टी का अधिकार होता है कि रूल 10 के अंतर्गत अध्यक्ष के समक्ष अपनी याचिका दाखिल कर सके।
पिटीशन का निर्णय गुण दोष के आधार पर होता है लेकिन इस प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उनकी सदस्यता को लेकर किसी भी प्रकार का पिटिशन नहीं लगाया गया है। जो विधायक किसी राजनीतिक दल से निष्कासित होते हैं, उनको असंबद्ध रूप से मान्यता मिलती है। अभी कल समाजवादी पार्टी ने निष्कासन किया है, इसकी आधिकारिक सूचना मेरे पास नहीं है। जो सदस्य निष्कासित हुए हैं, उनको अलग से मान्यता देने के लिए भी किसी प्रकार का कोई भी आवेदन मेरे पास नहीं आया है। जिस समय आवेदन आएगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब इनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश