गुस्सैल सांड़ ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला, छोड़कर भागे सहयोगी...मौत
UP ; पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति अमौली के गल्ला मंडी में गुस्सैल सांड़ ने ट्रक चालक 55 वर्षीय जैसराज यादव पर सोमवार दोपहर हमला कर दिया। सांड के एक ही धक्का मारने के बाद जैसराज यादव ट्रक से टकराने के बाद नीचे गिर गए। घटना से पूरे मंडी परिसर में दहशत फैल गई।
ट्रक के पास कार लेकर मौजूद आढ़ती चालक को वहीं छोड़ पल्लेदारों को कार में बैठाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद लोग पहुंचे तो जैसराज की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि वहां मौजूद लोग भागने के बजाए अगर घायल को अस्पताल ले गए होते तो संभव था कि जान बच गई होती।
जानकारी के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलियाडिह निवासी 55 वर्षीय जैसराज यादव अनाज मंडी के गल्ला व्यापारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता का ट्रक चलाते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात कहीं से माल लाकर परिसर में गाड़ी खड़ी करके ट्रक में ही सो गए। ट्रक मालिक के दूसरे ट्रक पर उसके चालक-खलासी और पल्लेदारों के साथ रस्सा कसवाने लगे।
उसी समय एक काले रंग का सांड़ घूमते हुए पहुंचा। एक बार ट्रक के तरफ से सांड़ कुछ दूर आगे बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी समय जैसराज दूसरी तरफ से कंडक्टर साइड से केबिन की तरफ देखने लगे। तभी आगे जा रहा सांड़ मुड़कर जैसराज को पूरे ताकत से धक्का मारा कि वह ट्रक के पावदान में टकराकर गिर गए।
उनके गिरते ही वहां मौजूद पल्लेदार, ट्रक चालक व अन्य लोग बजाए घायल को इलाज के लिए ले जाने के, वहां से भागने लगे। तभी आढ़ती की कार आ गई और सभी उसमें सवार होकर चंपत हो गए। जिस ट्रक का रस्सा कसा जा रहा था,उसे बैक करते हुए उसका चालाक दूर लेकर चला गया। सूचना पुलिस को मिलते ही हड़िया चौकी के प्रभारी पहुंच गए।
सोमवार को मंडी में व्यापारियों के लिए साप्ताहिक बंदी होने की वजह से चहल-पहल भी कम थी। सूचना मिलते ही सचिव महेंद्र कुमार गुप्ता, अपने सहकर्मी सलिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, यार्ड मैन अनूप मिश्रा आदि पहुंचे। लोगों ने बताया कि 30 वर्ष से चल रही मंडी में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई थी। मंडी सचिव ने बताया कि चालक के परिजनों को विभागीय नियमानुसार अनुमन्य अहेतुक सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे में बड़े बेटे की भी हुई थी मौत
मृतक जैसराम काफी लंबे समय से ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। पूर्व ग्राम प्रधान योगेन्द्र यादव ने बताया कि अभी छः माह पहले इनके बड़े बेटे राजकुमार यादव की मुम्बई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दो बेटियों किरन व अन्नू की शादी तो कर दिए थे मगर बेटे राम किशुन व धीरज की शादी नहीं अभी नहीं हुई है।

शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश