देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. दिल्ली में अगले पांच दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी बारिश का अनुमान है.
मौसम का हाल
देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है. बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों यानि 24 जून तक आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है. 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 से 24 जून के दौरान बारिश का अनुमान है. बिहार में 20 से 23 जून के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है. झारखंड और ओडिशा में 20 से 22 जून और मध्य प्रदेश में 20 से 25 जून तक भारी बारिश होने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ में 20 जून को भारी बारिश की संभावना है.
गुजरात और महाराष्ट्र का क्या है हाल?
गुजरात, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 20 से 25 जून के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 24 जून के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है.
उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 20 से 25 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 22 और 25 जून को, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 21 से 25 जून को और हरियाणा में 20 से 25 जून के दौरान भारी बारिश की उम्मीद है. 20 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 20 और 23 जून को पूर्वी राजस्थान, 22 जून को उत्तराखंड और 22 से 25 जून को हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है.
तेलंगाना में 20 से 23 जून के दौरान बारिश की संभावना
19 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20 से 23 जून के दौरान बारिश की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा, जिससे भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है.

मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव