प्रेमी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाया; वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग
लखनऊ । प्रेमी के दोस्त के घर मिलने गई 17 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ देकर प्रेमी व उसके तीन साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उसको ब्लैकमेल करने लगे। किशोरी की मां ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में गत दिवस केस दर्ज कराया। मदेयगंज पुलिस ने किशोरी के प्रेमी मदेयगंज निवासी समर और चौक निवासी लकी अली को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो आरोपी अभी भागे हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि उनके इलाके में रहने वाली किशोरी को बीते 12 अप्रैल को प्रेमी समर ने मिलने के बहाने दोस्त लकी के घर बुलाया। किशोरी के वहां पहुंचने पर समर ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद समर, लकी, उसके साथी फरीद व एक अन्य युवक ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी का शारीरिक शोषण करने लगे। आरोपियों की हरकत से परेशान होकर किशोरी ने मां को सारी घटना बताई। बुधवार को किशोरी की मां ने मदेयगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपियों समर व लकी को नए पक्के पुल से बुधवार शाम गिरफ्तार किया। आरोपी फरीद व एक अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है।

मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव