IND vs ENG: कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने किया बड़ा बदलाव, लीड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया का अहम ऐलान
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम इंडिया ये पहली सीरीज खेल रही है और इसमें कप्तान के अलावा कुछ नए चेहरे भी हैं. मगर एक सवाल सबसे ज्यादा उठा है और वो है कि कोहली की जगह नंबर-4 पर कौन बैटिंग करेगा? इसके लिए गिल का नाम लिया जाता रहा है. लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं. शुक्रवार 20 जून से हेडिंग्ले के मैदान पर 5 टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज पर सबसे ज्यादा नजरें हैं क्योंकि टीम इंडिया इस बार नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतर रही है. टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करेगी, ये सवाल हर किसी की जुबान पर है. साथ ही ये सवाल भी सब पूछ रहे हैं कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कौन उतरेगा? इसका फैसला हो चुका है और उम्मीद के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल ही ये जिम्मेदारी संभालेंगे.
हेडिंग्ले में शुक्रवार से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच से ठीक दो दिन पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर प्रैक्टिस शुरू की. प्रैक्टिस के बाद जब टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उनसे कई सवाल पूछे गए और इसमें से ही एक सवाल प्लेइंग इलेवन में बैटिंग पोजिशन को लेकर था. सबसे बड़ा सवाल यही था कि नंबर-4 पर विराट कोहली की जगह कौन लेगा? कोहली ने इस टेस्ट सीरीज से ठीक पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था. ऐसे में उनकी जगह लेने के लिए अलग-अलग नामों पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स चर्चा कर रहे थे.
गिल नंबर 4 और पंत नंबर-5 पर
मगर अब इन सारी चर्चाओं, अटकलों और दावों पर पूर्ण विराम लग गया है. उम्मीदों के मुताबिक, शुभमन गिल ही पूर्व कप्तान विराट कोहली की जगह लेंगे. ऋषभ पंत ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान कर दिया. भारतीय उप-कप्तान ने कहा, “शुभमन चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे और मैं पांचवें नंबर पर आउंगा.” टीम इंडिया के लिए ओपनिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले गिल पिछले दो साल से नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे थे. अब कप्तान बनते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी बैटिंग पोजिशन बदल दी है. इतना ही नहीं, पंत की पोजिशन में भी बदलाव हो गया है, जो इससे पहले छठे नंबर पर ही उतरते थे.
मगर तीसरे नंबर पर कौन खेलेगा?
हालांकि, पंत ने ये खुलासा नहीं किया कि गिल की जगह नंबर-3 पर बैटिंग के लिए किसे उतारा जाएगा. पंत ने कहा कि इस पोजिशन में किसे भेजा जाएगा, इसको लेकर अभी भी टीम में चर्चा चल रही है. इस पोजिशन के लिए दो खिलाड़ियों के नाम खास तौर पर सामने आ रहे हैं- साई सुदर्शन और करुण नायर. इसमें बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज सुदर्शन की दावेदारी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का अनुभव रखते हैं. करुण नायर अगर खेलते हैं तो उन्हें छठे नंबर पर उतारा जा सकता है.

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण