ब्रांडेड पानी की बोतल में कीड़ा! स्वास्थ्य सुरक्षा पर उठे सवाल, कलेक्टर से शिकायत
सुपेला के व्यापारी समसुल हक ने मंगलवार को कलेक्टर अभिजीत सिंह और नगर निगम, भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय से लिखित में शिकायत की है कि तुलसी कंपनी के सील बंद बोतल में कीड़ा आया है। इस मामले में उन्होंने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
समसुल हक ने बताया कि उसकी चाय- नाश्ता व पानी की दुकान वेंकटेश्वर टॉकिज रोड, सुपेला भिलाई में है। उसकी दुकान में ग्राहक आया और उसने पानी का बोतल मांगा। तब तुलसी कंपनी का पानी दिया, तो ग्राहक पानी के बोतल में कीड़ा देख भड़क गया। ग्राहक से हाथ जोड़कर बोतल वापस लिया और दूसरा बोतल दिया, तब जाकर विवाद खत्म हुआ।
बिना एक्सपायरी तारीख के बेच रहे बोतल में पानी
शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी आम जनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। कंपनी के अन्य बोतल में कब बना और कब एक्सपायरी होगा, इसका भी उल्लेख नहीं है। इस तरह से छोटे दुकानदारों के सामने इससे परेशानी खड़ी हो जाती है। शिकायकर्ता ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ-साथ बोतल की फोटो और वीडिया भी दिया है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण