टक्कर लगने के बाद कार में फंसा गया था बाइक सवार का पैर
हापुड़। हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में कार के चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दौरान युवक का पैर कार के पहिए के पास फंस गया। इस पर कार रोकने के बजाए चालक ने उसे करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा। इतना ही नहीं चालक व उसके मामा ने युवक के साथ गाली-गलौज भी की। इस मामले में पुलिस ने कार चालक व उसके मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जिला मेरठ के महावीर घंटाघर के पास रहने वाले अवनीश ने बताया कि उसकी बहन थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में रहती है। 15 जून को वह बाइक पर सवार होकर बहन के घर जा रहा था। साकेत कॉलोनी टी-प्वाइंट पर पहुंचने पर अनियंत्रित कार के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इस दौरान उसका पैर कार के पहिए में फंस गया। इस पर कार रोकने के बजाय चालक करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही कि उसका पैर पहिए से निकल गया। अन्यथा उसकी जान जा सकती थी।
दुर्घटना होती देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे सड़क से उठाया। इसी बीच कार का चालक राजा अपने मामा रमेश के साथ वहां आया और पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। आरोपितों के जाने पर स्थानीय लोगों ने उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में कार के चालक राजा व उसके मामा रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल