दर्दनाक हादसे का मंजर देख कांप उठे लोग; परिवारों में मचा कोहराम
बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-3 के कनेक्टिंग रोड पर कल मध्य रात्रि तेज रफ्तार टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि हादसे के शिकार चारों लोग एक मोटरसाइिकल पर जा रहे थे और हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे। चारों लोग मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं और यहां बवाना में एक फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया।
यह सड़क हादसा शनिवार रात लगभग 12 बजे बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में फैक्ट्री नंबर सी-81 के पास हुआ। बाहरी उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बारे में बवाना थाना पुलिस को पीसीआर काल मिली।
पुलिस को घटनास्थल पर तीन व्यक्ति बेहोश और गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। चारों की पहचान बिजय यादव (38) निवासी गांव तोला खजूर गेहलाेर, रमाकांत प्रसाद (30) निवासी गांव केवाटी, नंदू कुमार (23) निवासी गांव केवाटी (जिला गया) और राजाराम नमलेश (19) के रूप में हुई।
बताया गया कि चारों लोग बवाना में 110 नंबर फैक्ट्री में काम करते हैं। सभी को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में ले जा गया, जहां बिजय यादव, रमाकांत यादव व नंदू कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। राजाराम की गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
क्राइम टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के निरीक्षण से पता चला कि हादसे के शिकार चारों व्यक्ति हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार थे और टाटा कैंपियन टेंपो ने टक्कर मार दी। घटना के बाद टेंपो वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।
इस बारे में बवाना थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज लिया गया है। फरार चालक की पहचान और उसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

राशिफल 28 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग