वारदात को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश, तभी आ धमकी पुलिस
दिल्ली। आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले एक बदमाश को बाहरी-उत्तरी जिला एएटीएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से एक पिस्टल, दो गोली, मैगजीन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि 11 जून की रात 08:10 बजे पुलिस टीम को एक गुप्त मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसके पास अवैध हथियार है, वह नीले रंग की बाइकसे गंदा नाला रोड सेक्टर-25 के रास्ते रोहिणी दिल्ली के सेक्टर-16 में अपने सहयोगी से मिलने आएगा। जिसके पास अवैध हथियार भी है।
सूचना के आधार पर, इंस्पेक्टर प्रमोद तोमर के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपित व्यक्ति सागर उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक सेमी आटोमेटिक पिस्तौल, दो कारतूस, एक मैगजीन और एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई।
थाना शाहबाद डेरी पुलिस ने 25,54,59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान सागर उर्फ काला ने बताया कि वह बरामद हथियार और कारतूस शकुरपुर इलाके में मोनी नामक व्यक्ति से अपराध करने के इरादे से खरीदता है। उसने आगे बताया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिल अपने गांव के भूषण नामक व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस अब हथियार बेचने वाले का पा लगा रही है।

भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
सरकारी आदेश का इंतजार, केस वापसी को लेकर क्या है पूरा कानूनी नियम?
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग