"शौर्य का सच्चा सम्मान: सेना ने कारगिल शहीद के परिजनों को किया गौरवांवित"
पूर्वी दिल्ली। भारतीय सेना की ओर से चलाए जा रहे घर-घर शौर्य सम्मान महोत्सव के तहत कारगिल युद्ध में बलिदानी वीरों के स्वजन को सेना सम्मानित कर रही है। इस सम्मान के जरिये बलिदानियों के बलिदान को याद किया जा रहा है।
समाज को बताया जा रहा है किस तरह से देश के वीरों ने उस दौरान पाकिस्तान को धूल चटाई थी। बुधवार को सेना के जवानों ने वेस्ट ज्योति नगर स्थित बलिदानी नायक सूबेदार ओम प्रकाश के स्वजन को सम्मानित किया।
बलिदानी के परिवार में पत्नी राजकुमारी व इकलौता बेटा कुलदीप चौधरी है। कारगिल से नायक सूबेदार रफीकुल हसन, हवलदार केके तिवारी व लखविंदर सिंह, नायक सत्यनारायण ने सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न देकर परिवार को सम्मानित किया।
सेना के जवानों ने परिवार से पूछा भी कि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है। पुलिस समेत अन्य किसी विभाग में कोई समस्या है ताे सेना उसे दूर करेगी। सेना हम दम बलिदानी के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
राजकुमारी ने कहा कि उनकी शादी के साढ़े नौ साल बाद बच्चा पैदा हुआ था। बच्चा होने के तीन माह बाद भी उनके पति कारगिल चले गए थे। उस दौरान चिट्ठी जाती थी। वह घर से चिट्ठी के साथ बच्चे का एक फोटो भी भेजा करती थी।
29 जून 1999 को उनके पति टाइगर हिल पर बलिदान हुए। उस वक्त उनका बेटा छह माह का था। जिस वक्त उनके पति बलिदान हुए उनकी वर्दी की जेब में बेटे का फोटो रखा हुआ मिला था। एक साल बाद सेना ने उन्हें ट्रोनिका सिटी में गैस एजेंसी दे दी। उन्होंने कहा कि हर एक भारतीय में देश के लिए कुर्बान होने का जज्बा होना चाहिए।

'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
रादुविवि में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव, धारा 52 लागू करने की कवायद तेज
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज