जाति पुनर्गणना पर सिद्धारमैया, हाई कमान के निर्देश का कर रहे पालन
बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा है कि 90 दिनों के अंदर राज्य में फिर से जातिगत गणना कराने के लिए समयसीमा तय की जाएगी। उन्होंने एक पारदर्शी प्रक्रिया का वादा किया जो समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद पार्टी द्वारा जातिगत आंकड़ों को फिर से एकत्र करने के फैसले की घोषणा के बाद शिवकुमार ने यह बात कही। विचार-विमर्श के दौरान मौजूद नेताओं में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया भी शामिल थे।
सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि कई मंत्रियों और समुदायों ने आशंकाएं व्यक्त की हैं और इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने राज्य में फिर से जातिगत गणना कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम इस पर सहमत हैं। पार्टी ने सर्वेक्षण पूरा करने और 90 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का फैसला किया है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि जनगणना सभी समुदायों को विश्वास में लेते हुए पारदर्शी तरीके से की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल सर्वेक्षण की तारीख और समयसीमा तय करेगा, जो एक लंबी और बड़ी प्रक्रिया है। सीएम तारीख की घोषणा करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नई जनगणना में हर समुदाय की चिंताओं का समाधान किया जाएगा और किसी को भी इससे बाहर नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक से बाहर रहने वाले लोगों को भी ऑनलाइन के जरिए विवरण देने को मौका दिया जाएगा। शिवकुमार ने सभी समुदायों और संगठनों से सर्वेक्षण में सहयोग करने की अपील की और कहा कि लोगों को हमारी सरकार के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए। हम सभी को विश्वास में लेंगे और न्याय देंगे। यह हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा करना है और आरक्षण संबंधी निर्णय जनगणना के निष्कर्षों पर आधारित होंगे।

'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत