शहीद हुए ASP गिरपून्जे, सुकमा में नक्सली हमले ने छीना एक और वीर अफसर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर नक्सलियों के बिछाये आईईडी की चपेट में आकर कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरपून्जे बलिदान हो गये। आज मंगलवार को सुबह नौ बजे के बाद रायपुर के कुशालपुर स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। उन्हें विदाई देने बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचे। "जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा" के नारे के साथ उनकी यात्रा में रायपुर कलेक्टर, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत सहित जिला अधिकारी, परिजन, शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
माना स्थित चौथी बटालिन में वीरगति को प्राप्त गिरपून्जे को गॉर्ड ऑनर देने के बाद रायपुर के महादेवघाट स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
वहीं आईईडी विस्फोट में बुरी तरह से घायल एसडीओपी और टीआई का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी