शनाया कपूर की बॉलीवुड में एंट्री, विक्रांत मैसी संग नजर आएंगी अपनी पहेली फिल्म में
Shanaya Kapoor: अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर 'आंखों की गुस्ताखियां' इस फिल्म के जरिये दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं साथ ही यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो दर्शकों के दिलों को निश्चितरूप से छू जाएगी. आप को बता दें कि मानसी बागला द्वारा लिखित इस फिल्म से शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें विक्रांत और शनाया मेले में एक-दूसरे के साथ प्यार के खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्टर से साफ पता चलता है की यह फिल्म बहुत ही प्यारी और दिल को छू जाने वाली कहानी होगी.
इस फिल्म से शनाया कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं. उनके साथ हैं विक्रांत मैसी, जो अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. दोनों की जोड़ी पर्दे पर बहुत ही फ्रेश और दिलचस्प लग रही है. पोस्टर में दिखी झलक से ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है कि यह जोड़ी पर्दे पर किस तरह का जादू बिखेरेगी.
इस फिल्म में न सिर्फ म्यूजिकल रोमांस है , बल्कि इसमें दिल छू लेने वाला म्यूजिक भी है जिसे कम्पोज किया है विशाल मिश्रा ने. इसके गाने आपको प्यार में यकीन दिलाएंगे और लंबे वक्त तक याद रहेंगे. विशाल मिश्रा के संगीत से सजी यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक खूबसूरत एहसास है.
जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है. इसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और कहानी मानसी बागला ने लिखी है. ‘आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना