साधना एक्सप्रेस बैकुंठपुर/रीवा
संभागीय मुख्यालय रीवा से चंद किलोमीटर दूरी बैकुंठपुर छेत्र के अंतर्गत पटना गांव के कचूर टोले में लाखों की डकैती की बड़ी बरदात आज़ रात हुई है।जैसा की बताया गया है की स्वर्गीय नंद लाल मिश्रा पुत्र श्री धर्मेंद्र मिश्रा रात 11 बजे भोजन करके सोने चलें गए देर रात धर्मेंद्र मिश्रा के फ़ोन में भोर 3 बजे कुछ दूर बने घर अरुण पटेल का फ़ोन आता है उन्होंने कहाँ की पयासी ज़ी उठिये लगता है डकैत आये है इतने में धर्मेंद्र मिश्रा उठे टार्च लेकर देखें तो दरवाजा टुटा हुआ खिड़की निकली हुई औऱ माता ज़ी की संदूक पेटी गायब कमरे से उसी पेटी में दो नग मंगलसूत्र,दो नग झुमके,एक नग हार,तीन नग पालय,बिछिया औऱ एक नग बेंदी साथ ही 42 हजार रूपये थे।ज़ब अरुण पटेल औऱ धर्मेंद्र मिश्रा सुबह पांच बजे खोजने निकले तो घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में पेटी टूटी हुई मिली जिससे सामान गायब मिला।फ़िर मिश्रा ने तत्काल पुलिस को 100 नंबर में फ़ोन किया सब गतिविधियों से अवगत करवाया औऱ तत्काल थाने बैकुंठपुर में शिकायत की।

सातवीं बड़ी बरदात है गांव की जो डकैती में हुई तब्दील

जैसा की विदित हो उक्त गांव में चोरी लगातार हो रही थी अब ये सातवीं बार है जो चोरी डकैती का रूप ले ली लेकिन पुलिस प्रशासन आज तक किसी भी चोरी का खुलासा करने में असफल रहा।ग्रामीणों में काफ़ी आक्रोश देखा जा रहा है कही ये आक्रोश विकराल रूप धारण ना कर ले।जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदारी से भागते दिख रहें है नहीं तो अपराधियों के कैसे हौसला बुलंद होता।

इनका कहना है कि घर में हुई डकैती से मैं औऱ मेरा परिवार टूट चुका है,जिंदगी भर की कमाई चली गई।आशंका है डकैत धारदार हथियार लेकर आये होंगे अगर मैं या परिवार का कोई सदस्य उनको दीखता तो वो हत्या भी कर सकते थे।पूरा पटना गांव इस समय आक्रोश में है।मेरी विनती पुलिस प्रशासन से है की तत्काल ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाएं साथ ही उनको कठोर सजा दें जिससे ये अपराधी ऐसी वारदात ना कर सकें औऱ मेरा सामान दिलवाने की कृपा करें।

धर्मेंद्र मिश्रा.... पीड़ित फरयादी इनका कहना है कि
पुलिस अधीक्षक महोदय एवं कलेक्टर महोदया से विनम्र निवेदन है की इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए डकैती करने वाले अपराधियों को खोज निकाले औऱ पीड़ित का सामान बरामद करवाये। सजा ऐसी मिले जिससे ऐसी घिनौना कृत्य करने वाले अपराधी ऐसी घटना से पहले हजार बार सोचे।ग्रामीणों में काफ़ी आक्रोश की जानकारी मिली है बैकुंठपुर पुलिस प्रशासन तत्काल कार्यवाही करें।
डॉ आशीष पाण्डेय, समाजसेवी