जून में नई गाड़ी और नया मकान खरीदने का मुहूर्त क्या है? पंचांग से देखें अपना शुभ दिन और समय
जून 2025 का शुभारंभ 1 तारीख रविवार से हो रहा है. नए माह में लोगों को नई गाड़ी खरीदनी है या फिर नया घर लेना है, इसके लिए शुभ मुहूर्त की जरूरत पड़ती है. शुभ मुहूर्त में खरीदा गया घर उन्नतिवाला और शुभ फलदायी होता है, वहीं शुभ समय में खरीदी गई गाड़ी व्यक्ति के लिए लकी होती है. उस गाड़ी में सवारी करना सुरक्षित माना जाता है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार, जून 2025 में घर और गाड़ी खरीदने के लिए कुछ ही शुभ मुहूर्त हैं. जून में नई गाड़ी खरीदने के लिए कुल 8 शुभ मुहूर्त हैं, जबकि नया मकान खरीदने के लिए कुल 6 ही शुभ मुहूर्त हैं. यदि आपको जून में नया मकान खरीदना है या नई गाड़ी खरीदनी है तो शुभ मुहूर्त देख लेना चाहिए. आइए जानते हैं जून में नया घर और नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त.
नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त जून 2025
1. 5 जून, दिन: बृहस्पतिवार, नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 05:23 ए एम से 05:23 ए एम, जून 06
नक्षत्र: हस्त
तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, एकादशी
2. 6 जून, दिन: शुक्रवार, नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 05:23 ए एम से 04:47 ए एम, जून 07
नक्षत्र: हस्त, चित्रा
तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी
3. 8 जून, दिन: रविवार, नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 07:17 ए एम से 12:42 पी एम
नक्षत्र: स्वाति
तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी
4. 15 जून, दिन: रविवार, नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 03:51 पी एम से 05:23 ए एम, जून 16
नक्षत्र: श्रवण, धनिष्ठा
तिथि: आषाढ़ कृष्ण पंचमी
5. 16 जून, दिन: सोमवार, नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 05:23 ए एम से 05:23 ए एम, जून 17
नक्षत्र: धनिष्ठा, शतभिषा
तिथि: आषाढ़ कृष्ण पञ्चमी, षष्ठी
6. 20 जून, दिन: शुक्रवार, नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 09:49 ए एम से 09:45 पी एम
नक्षत्र: रेवती
तिथि: आषाढ़ कृष्ण दशमी
7. 23 जून, दिन: सोमवार, नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 03:16 पी एम से 10:09 पी एम
नक्षत्र: रोहिणी
तिथि: आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी
8. 27 जून, दिन: शुक्रवार, नई गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 11:19 ए एम से 05:26 ए एम, जून 28
नक्षत्र: पुष्य
तिथि: आषाढ़ कृष्ण तृतीया
नया घर खरीदने का मुहूर्त जून 2025
1. 12 जून, दिन: बृहस्पतिवार, घर खरीदने का शुभ मुहूर्त: 05:23 ए एम से 05:23 ए एम, जून 13
नक्षत्र: मूल, पूर्वाषाढा
तिथि: आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा, द्वितीया
2. 13 जून, दिन: शुक्रवार, घर खरीदने का शुभ मुहूर्त: 05:23 ए एम से 11:21 पी एम
नक्षत्र: पूर्वाषाढा
तिथि: आषाढ़ कृष्ण द्वितीया, तृतीया
3. 19 जून, दिन: बृहस्पतिवार, घर खरीदने का शुभ मुहूर्त: 11:17 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20
नक्षत्र: रेवती
तिथि: आषाढ़ कृष्ण नवमी
4. 20 जून, दिन: शुक्रवार, घर खरीदने का शुभ मुहूर्त: 05:24 ए एम से 09:45 पी एम
नक्षत्र: रेवती
तिथि: आषाढ़ कृष्ण नवमी, दशमी
5. 26 जून, दिन: बृहस्पतिवार, घर खरीदने का शुभ मुहूर्त: 08:46 ए एम से 05:25 ए एम, जून 27
नक्षत्र: पुनर्वसु
तिथि: आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा, द्वितीया
6. 27 जून, दिन: शुक्रवार, घर खरीदने का शुभ मुहूर्त: 05:25 ए एम से 07:22 ए एम
नक्षत्र: पुनर्वसु
तिथि: आषाढ़ शुक्ल द्वितीया

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर