मप्र में कोरोना फिर से दस्तक देने लगा, इंदौर बना केंद्र
इंदौर। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। फिलहाल कोरोना के टोटल एक्टिव केस 1 हजार से ज्यादा हो गए हैं। कोविड-19 के सबसे ज्यादा केस केरल से सामने आए है, जबकि महाराष्ट्र में भी 200 से ज्यादा मरीज मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के इस नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। शहर में पिछले 3 दिनों के भीतर 6 नए कोविड संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक इंदौर में कुल 11 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 5 मरीज स्थानीय निवासी हैं, जबकि अन्य बाहर से लौटे हुए लोग हैं। संक्रमण की चपेट में आए एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।

IPL 2026 स्टार पर चर्चा, अश्विन ने बताया सही रास्ता
IPL Moment: गिल के आउट होते ही सुयश का खास अंदाज वायरल
रायपुर में ट्रैफिक का कड़ा पहरा, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
धार्मिक पहचान पर विवाद, BJP ने कांग्रेस सरकार को घेरा
UP में जयंती पर कार्यक्रम, बहुगुणा को दी गई श्रद्धांजलि
श्रीसंत का बड़ा फैसला: हरभजन से दूरी, इंस्टाग्राम पर ब्लॉक
मिडिल ईस्ट में हलचल: खामेनेई के बेटे को लेकर फैली खबरों का सच