दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी, छतों पर लगेंगे सब्सिडी वाले सोलर पैनल
दिल्ली सरकार ने क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सोलर पैनल पर सब्सिडी देने का फैसला किया है. दिल्ली कैबिनेट ने छतों पर 3 किलोवाट के सोलर पैनल लगाने के लिए 30,000 रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दे दी है. अब दिल्ली में रहने वाले लोग अपनी छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए इस सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी है.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को 3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर 30,000 रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी है. उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने प्रदूषण नियंत्रण उपायों के तहत कूड़ा उठाने वाली मशीनें, एंटी-स्मॉग गन, मैकेनिकल रोड स्वीपर और वाटर स्प्रिंकलर खरीदने को भी मंजूरी दी है.
सरकार बैंकों के साथ टाईअप करेगी
मंत्री के मुताबिक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें 10,000 रुपए प्रति किलोवाट की सब्सिडी को मंजूरी दी गई है, जो करीब 30,000 रुपए होगी. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर 78,000 रुपए की सब्सिडी देती है. मंत्री ने बताया कि सरकार बैंकों के साथ टाईअप करेगी, ताकि लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए लगने वाले शुल्क पर आसानी से लोन मिल सके. उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपनी जेब से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे साथ ही हर महीने 4,200 रुपए की बचत भी होगी.
2024 को हुई थी योजना की शुरुआत
दरअसल केंद्र सरकार देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, जिसके तहत लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है. इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 15 फरवरी, 2024 को की थी. सोलर पैनल की लागत का 40 फीसदी तक का खर्च सब्सिडी के जरिए सरकार कवर रही है. अहम बात यह है कि इस योजना के जरिए सोलर पैनल लगवाने के लिए बैंक लोन भी दे रहे हैं. जिससे लोगों को आसानी होगी.

ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल