20 मई 2025: मिशन वात्सल्य योजना के तहत बाल देखरेख संस्थाओं व चाइल्ड हेल्पलाइन के रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची व प्रतीक्षा सूची जारी
अंबिकापुर: महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं एवं जिला स्तरीय बाल सहायता संस्था के रिक्त पदों हेतु पात्र आवेदकों से 27 दिसम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करने के पश्चात मूल्यांकन प्रपत्र तैयार कर 28 अप्रैल 2025 तक दावा आपत्ति मांगी गई थी। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण करने के पश्चात समस्त पदों की अंतिम वरीयता सूची एवं दावा आपत्ति निराकरण सूची प्रकाशित की गई।
जिला स्तरीय बाल देखरेख संस्था एवं शासकीय बाल देखरेख संस्था हेतु स्वीकृत संविदा पदों हेतु 17 मई 2025 को आयोजित कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के पश्चात चयनित एवं प्रतीक्षा सूची का प्रपत्र तैयार कर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है तथा विस्तृत जानकारी जिला सरगुजा की वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण