भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित, सिंदूर प्रीमियर लीग नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट आज से 25 मई तक
सिंधी प्रीमियर लीग का सीजन 8 होगा भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित, सिंदूर प्रीमियर लीग
भोपाल। लगातार 8 वर्षों से पुराने भोपाल के बाबे अली ग्राउंड में होने वाले सिंधी प्रीमियर लीग को इस बार आयोजक सिंधु सेना ने भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित करते हुए "सिंदूर प्रीमियर लीग" के नाम किया है। ग्राउंड को तिरंगे से सजाकर सेना के अदम्य साहस को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जहां आने वाले सभी दर्शक सेना के शौर्य का अनुभव कर प्रदर्शनी के साथ अपना फोटो ( सेल्फ़ी) ले सकेंगे। 18 मई से 25 मई तक बाबे आली स्टेडियम मे शाम 7 बजे शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट का शुभारंभ भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा किया जायेंगा एवं इस खास मौके पर पूर्व सैनिको का सम्मान किया जायेगा एवं सभी प्रतिभागी टीमों के नाम भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंट पर रखा जाएगा। सभी खिलाड़ी सेना के सम्मान में मिलेट्री की टीशर्ट एवं ऑपरेशन सिंदूर की केप पहनेंगे। आयोजक राकेश कुकरेजा ने बताया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता देश की सुरक्षा और सेना की बहादुरी का एक अद्भुत उदाहरण है और हम सभी देशवासी सेना के आभारी है।

महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सात राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज