राजकुमार राव की फिल्म विवादों में घिरी, टली 'भूल चूक माफ' की स्ट्रीमिंग
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट के बाद से विवादों में घिरी हुई है। पहले यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही थी। फिर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मेकर्स ने अनाउंस किया कि ये फिल्म अब 16 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस घोषणा से नाराज पीवीआर सिनेमा ने दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ रुपये का दावा ठोक दिया था। अब नया अपडेट आ रहा है कि मेकर्स ‘भूल चूक माफ’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं।
थिएटर में रिलीज होगी भूल चूक माफ
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूल चूक माफ’ की ओटीटी रिलीज नजदीक आने के साथ ही कानूनी विवाद काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए मेकर्स को वापस थिएटर रिलीज के फैसले की तरफ लौटना पड़ गया है। सूत्र से मिली जानकारी में कहा गया है कि ‘कोर्ट ने मैडॉक फिल्म्स वर्सेस PVR INOX सिनेमाज मामले में अपना आदेश पारित कर दिया है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की भूल चूक माफ अब 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।’
ओटीटी पर कब होगी स्ट्रीम?
सूत्र ने यह भी बताया है कि सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही मैडॉक फिल्म्स ने 15 मई से अपना मार्केटिंग अभियान फिर से शुरू करने का प्लान बनाना शुरू किया है। एडवांस बुकिंग आज से शुरू की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा, ‘जबकि हिंदी फिल्मों के लिए मानक डिजिटल रिलीज विंडो सिनेमाघरों में रिलीज के 8 हफ्ते बाद की है। भूल चूक माफ कोर्ट के निर्देश के मुताबिक सिर्फ दो हफ्ते में 6 जून, 2025 को प्राइम वीडियो पर डेब्यू करेगी।’
मेकर्स की अनाउंसमेंट का इंतजार
अगर मैडॉक फिल्म्स ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों में रिलीज करते हैं तो उसे पीवीआर सिनेमा को 60 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ओटीटी स्ट्रीमिंग कथित तौर पर पोस्टपोन कर दी गई है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कुछ ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया गया है।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में