इंदौर को तीन नए शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी, 15 मई से उड़ानें शुरू
इंदौर: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों के एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 32 एयरपोर्ट को फिर से शुरू करने की एडवाइजरी जारी की है, लेकिन इंदौर से जोधपुर, चंडीगढ़ और जम्मू के लिए बंद की गई उड़ानें 15 मई से ही शुरू होंगी। इंडिगो ने उड़ानें फिर से शुरू करने के पहले स्लॉट में इंदौर से उड़ानें फिर से शुरू नहीं की हैं। संभवत: एयरलाइन कंपनियां धीरे-धीरे उड़ानें फिर से शुरू करने के प्रयास कर रही हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 9 से 15 मई तक 32 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे। इससे इंदौर से जोधपुर, चंडीगढ़ और जम्मू की उड़ानें बंद हो गई थीं। अब युद्ध विराम लागू होने के बाद ये सभी एयरपोर्ट फिर से शुरू हो गए हैं। इसके बावजूद इंदौर से संचालित होने वाली तीन उड़ानें मंगलवार से शुरू नहीं होंगी।इन शहरों के लिए हवाई यात्रा के लिए यात्रियों को 15 मई तक इंतजार करना होगा।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के सीमावर्ती राज्यों के हवाई अड्डों से यात्री विमानों का संचालन पहले 10 मई तक बंद किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया। इसके चलते इंदौर से संचालित होने वाली तीन शहरों की उड़ानें कल से शुरू नहीं होंगी।

राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य